चीन में एक जापानी रेस्टोरेंट चेन ने युवाओं को दीवाना बना लिया
चीन में एक जापानी रेस्टोरेंट चेन ने युवाओं को दीवाना बना लिया है। जापान की मशहूर कन्वर्टर-बेल्ट सुशी चेन ‘सुशिरो’ चीन के ‘एमजेड जनरेशन’ (मिलेनियल्स और जेन-जी) के बीच बड़ा सोशल मीडिया ट्रेंड बन चुकी है। लोग यहां सुशी खाने के लिए 5 से 14 घंटे तक इंतजार करने को तैयार हैं।
