विष्णु की पाती पाकर श्रीमती गनेशी और श्रीमती उमा हुई उत्साहित एवं गौरवान्वित
रायपुर :
छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जनादेश परब“ के तहत महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संदेश “विष्णु की पाती” सभी महिलाओं को भेजा गया, जिसे पाकर महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर की। सक्ती जिले के ग्राम बेल्हाडीह निवासी श्रीमती गनेशी साहू मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रेषित विष्णु की पाती पाकर बहुत ही उत्साहित और गौरवान्वित दिखीं। श्रीमती गनेशी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हमें संदेश भेजना हम सभी महिलाओं के लिए बहुत ही गौरव की बात है।
