Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

BJP ने 2024 के लिए बनाया ये प्लान

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी लोकसभा चुनाव में 543 लोकसभा सीटों में से 400 सीटें जीतने का बड़ा लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पाने के लिए पार्टी हर कोशिश कर रही है। सूत्रों की माने तो बीजेपी जीत के लिए दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल कराने का प्लान भी बना चुकी है। मंगलवार को हुई एक महत्वपूर्ण रणनीति बैठक में बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने पार्टी के विभिन्न महासचिवों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। विनोद तावड़े को ज्वाइनिंग कमिटी का प्रभार दिया गया है।

बीजेपी के एक सूत्र ने बताया कि ज्वाइनिंग कमिटी दूसरे दलों के प्रभावशाली नेताओं और सांसदों को बीजेपी में लाने की संभावना तलाशेगी। फैसला उम्मीदवार के क्षेत्र में प्रभाव और चुनाव जीतने की क्षमता के आधार पर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी उन सीटों पर इस विकल्प पर विचार कर सकती है जहां उन्हें लगता है कि उनके पास जीतने वाला उम्मीदवार नहीं है। माना जा रहा है कि बीजेपी दूसरे दलों के नेताओं को अपने साथ मिलाकर अपनी ताकत बढ़ाना चाहती है। खासकर उन सीटों पर जहां पार्टी कमजोर है और जहां दूसरे दलों के किसी नेता को शामिल करने से जीत की संभावना बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *