फीचर्डविदेश

इसी साल चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने का था प्लान,नासा का चांद पर इंसानों को भेजने का मिशन टला

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपने आर्टेमिस कार्यक्रम की लॉन्चिंग को साल 2026 तक के लिए टल गया है। इस मिशन का उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजना है। नासा के अधिकारियों ने बताया है कि आर्टेमिस III मिशन के तहत, अपोलो कार्यक्रम के बाद पहली बार चंद्रमा पर मनुष्यों को उतारने की योजना है। इस मिशन को अब कम से कम सितंबर 2026 तक शुरू नहीं किया जा सकेगा। इससे पहले यह मिशन 2025 के लिए निर्धारित किया गया था। वहीं आर्टेमिस II को इसी साल लॉन्च किया जाना था। अब तकनीकी कारणों से इन दोनों मिशनों को टाल दिया गया है।

नासा के अधिकारियों ने बताया है कि इस मिशन को लेकर हम बहुत उत्साह में हैं। पचास से ज्यादा साल बाद आर्टेमिस मिशन के साथ इंसान को चंद्रमा पर भेजने की तैयार है लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हमें और इंतजार करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *