छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS सुनील जैन को खनिज विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशानिक बदलाव किए हैं। दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। जिसमें बस्तर एसपी बदल दिया गया है। वहीं, खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक भी नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने एसपी बस्तर रहे जितेंद्र मीणा को सीबीआई के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया है। इसी के साथ बस्तर एसपी का अतिरिक्त प्रभार शशिमोहन सिंह को सौंपा गया है।
वहीं, एक अन्य आदेश में आईएएस सुनील जैन को जो कि डायरेक्टर भौमिकी और खनिज व विशेष सचिव खनिज साधन विशेष सचिव ऊर्जा एवं मिशन संचालक जल जीवन मिशन के प्रभार में हैं, उन्हें प्रबंध संचालक खनिज विकास निगम भी बनाया गया है। बुधवार को राज्य सरकार ने आईएएस सुनील कुमार जैन बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राज्य खनिज विकास निगम का प्रबंध संचालक नियुक्त किया है।