आज स्ट्रेटेजिक कमांड में शामिल होगी दूसरी परमाणु पनडुब्बी, मारक क्षमता और रफ्तार से कांप रही चीन-पाकिस्ता
भारतीय नौसेना की परमाणु पनडुब्बी ‘आईएनएस अरिघात’ बनकर तैयार है। आज, 29 अगस्त को यह पनडुब्बी स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड का हिस्सा बन सकती है। यह भारत की दूसरी परमाणु पनडुब्बी है। इसके शामिल होने के बाद भारत के पास दो एसएसबीएन न्यूक्लियर सबमरीन हो जाएंगी। इससे पहले 2016 में स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी ‘आईएनएस अरिहंत’ को जंगी बेड़े में शामिल किया था। अरिघात शब्द संस्कृत भाषा से लिया गया है। संस्कृत में इसका अर्थ है, दुश्मनों का संहार करने वाला। भारत की इस दूसरी परमाणु पनडुब्बी को विशाखापट्टनम स्थित शिपयार्ड में बनाया गया है।