राजौरी में शुरू हुई तीसरी मुठभेड़ , तंगधार और माछिल में तीन आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के राजौरी के बुधल में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यहां दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी सामने आ रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि खेरी मोहरा लाठी गांव और दंथल इलाके में सुरक्षाबलों ने बुधवार रात को तलाशी अभियान शुरू किया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने खेरी मोहरा इलाके के पास सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था।
