Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रूद्रामहाभिषेक में शामिल हुए

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पवित्र सावन मास पर महासमुन्द जिला मुख्यालय में आयोजित रूद्रामहाभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुगण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *