Google Analytics Meta Pixel
Monday, June 22, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

नवाज शरीफ को लगा करारा झटका, मनसेहरा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार ने दी करारी शिकस्त

पाकिस्तान में आम चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार गुस्तासाप खान ने नवाज शरीफ को मनसेहरा सीट से हरा दिया है।एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अनौपचारिक परिणामों के मुताबिक निर्दलीय गुस्तासप खान को 1,05,249 वोट मिले, जबकि नवाज शरीफ को 80,382 वोट मिले। बता दें कि पाकिस्तान में आम चुनावों के लिए गुरुवार को वोटिंग हुई थी, जिसमें सभी आयु वर्ग के मतदाताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जो अपनी पसंद के उम्मीदवारों को चुनने के लिए बड़ी संख्या में बाहर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *