‘क्रैक’ का ट्रेलर रिलीज होते ही विद्युत जामवाल पर आई आफत
‘क्रैक’ मूवी के एक्शन स्टार एक्टर विद्युत जामवाल को मुंबई में शनिवार को कथित तौर पर जोखिम भरे स्टंट करने के चलते रेलवे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।हेलो मुंबई न्यूज डॉट कॉम वेबसाइट पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के बांद्रा ऑफिस में जामवाल की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह पुलिस स्टेशन में बैठे नजर आ रहे है। वेबसाइट के मुताबिक, आरपीएफ ऑफिस बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित है।
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल को रेलवे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभी कल ही उनकी अपकमिंग मूवी ‘क्रैक’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। आइए जानते हैं आखिर उन्हें पुलिस ने क्यों गिरफ्तार किया है।
