फीचर्डविदेश

इजरायल पर ईरानी हमले का डर, अमेरिकी युद्धपोत और लड़ाकू विमान तैनात, बाइडन ने की आपात बैठक

तेल अवीव: अमेरिका ने युद्धग्रस्त क्षेत्र में ईरान से हमले की आशंका के बीच मध्य पूर्व में युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों का बेड़ा तैनात किया है। नष्ट हो चुके गाजा पट्टी में लगभग 10 महीने तक चले भीषण युद्ध के बाद इजरायल और ईरान तनाव ने क्षेत्र को और ज्यादा अस्थिर कर दिया है। इजरायली सेना ने हाल ही में कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं को अंजाम दिया है, जिसमें हमास के दो वरिष्ठ नेता और हिजबुल्लाह के एक कमांडर की मौत हो गई है। वहीं, ईरान और उसके छद्म समूह हमास, हिजबुल्लाह और हूती ने अपने सहयोगियों और नेताओं की मौत का बदला लेने की धमकी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *