‘सतनामी समाज अहिंसक नहीं हो सकता’, सिंहदेव का आरोप- जांच से क्यों घबरा रहे हैं कांग्रेस नेता

रायपुर: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बलौदाबाजार की हिंसक वारदात को लेकर कांग्रेस पर सस्ती और ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता वातावरण बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सिंहदेव ने कहा कि इस मामले में हो रही जांच और गिरफ्तारियों पर कांग्रेस नेता एकाएक प्रलाप करके यह स्पष्ट कर रहे हैं कि इस अराजकता व हिंसा से कांग्रेस का कनेक्शन है। बलौदा बाजार की हिंसा शर्मनाक है और ऐसा साफ प्रतीत हो रहा है कि षड्यंत्रकारियों ने सतनामी समाज के लोगों को बदनाम करने के लिए इस कृत्य को अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए अंजाम दिया है। अब इस मामले की सूक्ष्मता से जांच के बाद सारे तथ्य सामने आएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की यही राजनीतिक संस्कृति रही है कि वह सत्ता के लिए जातिवादी राजनीति का सहारा लेती है और सत्ता में आने के बाद सबसे ज्यादा उन्हीं जातियों को प्रताड़ित करने में लगी रहती है। कांग्रेस की पिछली प्रदेश सरकार का समूचा कार्यकाल इस बात का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *