Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

12वीं के बाद 10वीं के नतीजे भी जारी, टॉप राज्यों में छत्तीसगढ़ बाहर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के बाद कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। सभी स्टूडेंट्स अपना परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 93.60 फीसदी रहा है। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के नतीजे आज ही जारी किए हैं। 12वीं के मुकाबले 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक है। इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है।

लड़कियां का 94. 75 प्रतिशत रहा तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 92.71 प्रतिशत है। पिछले साल यह आंकड़ा 92.27 प्रतिशत रहा था। सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 में ट्रांसजेंडर 91.30 प्रतिशत स्टूडेंट भी पास हुए हैं। वहीं अभी तक सीबीएसई ने दोनों क्लास के टॉपर्स की सूची जारी नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *