देशफीचर्ड

PM Modi के नामांकन में नहीं आए नीतीश कुमार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी से तीसरी बार नामांकन किया। गंगा सप्तमी पर मां गंगा को नमन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दर पर पहुंचे, वहां उनसे अनुमति लेकर नामांकन किया। पीएम के नामांकन में एनडीए में शामिल सभी दल के प्रमुख नेता मौजूद रहा। लेकिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार पीएम मोदी के नामांकन कार्यक्रम के दौरान नहीं दिखाई दिए। इसके बाद से कयासों का दौर शुरू हो गया कि आखिर किस वजह से नीतीश पीएम मोदी द्वारा बुलाए जाने पर नहीं आए। क्या बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *