Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य बने विधायक राजमहंत कोर्सेवाडा़

दुर्ग।शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा मंडल के लिए सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है।
मेम्बर में 6 प्राचार्य 4 व्याख्याताओं के अलावा 5 विधायकों सहित कुल 20 सदस्य शामिल है।
इनकी नियुक्ति राजपत्र में प्रकाशन के बाद तीन सालों के लिए की गई है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) में सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है।
जिसमें अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाडा़ को सदस्य बनाया गया है। इनके अलावा रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, सीता पुर विधायक रामकुमार टोप्पो और कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *