शादी के तीन महीने बाद ही तलाक लेंगी दिव्या अग्रवाल?
बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की विनर दिव्या अग्रवाल आए दिन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। दिव्या ने तीन महीने पहले अपने बॉयफ्रेंड अपूरा पडगांवकर से शादी की थी। एक्ट्रेस हाल ही में अपने पति संग हनीमून मनाने भूटान गई थीं। वहां से वापस लौटने के बाद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया से शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।
दिव्या अग्रवाल कुछ ही दिनों पहले हनीमून से वापस लौटी हैं। अब वापस आने के बाद एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। दिव्या अग्रवाल और उनके पती अपूरा पडगांवकर ने अपने सोशल मीडिया से वेडिंग फोटोज हटा दी हैं। इसके अलावा कपल ने अपने हनीमून की तस्वीरें और वीडियो भी डिलीट कर दिए हैं। दिव्या के इस कदम के बाद फैंस अब अंदाजा लगा रहे हैं कि वे पति से शादी के तीन महीने बाद ही अलग होने जा रही हैं।
