Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की आई दूसरी लिस्ट

नई दिल्ली: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कोषाध्यक्ष अजय माकन, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी समेत कुल 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। पार्टी ने पहले चार और फिर छह उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची में कर्नाटक से माकन, सैयद नासिर हुसैन, जी.सी. चंद्रशेखर के नाम हैं। हुसैन और चंद्रशेखर वर्तमान में उच्च सदन के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से स्थानीय नेता अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया है। तेलंगाना से पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एम अनिल कुमार यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *