Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

टेलीकॉम और रिटेल के बाद मुकेश अंबानी की नजर 150 अरब डॉलर के इस बाजार पर

नई दिल्ली: टेलिकॉम और रिटेल में तहलका मचाने के बाद मुकेश अंबानी की नजर अब डायग्नोस्टिक हेल्थकेयर सेगमेंट पर है। उनकी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स 150 अरब डॉलर के डायग्नोस्टिक हेल्थकेयर सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। वह एक डायग्नोस्टिक सर्विस कंपनी में 1,000 से 3,000 करोड़ रुपये के निवेश के मैज्योरिटी स्टेक खरीदने की योजना बना रही है। हिंदू बिजनसलाइन की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की इस सब्सिडियरी कंपनी के पोर्टफोलियो में ऑनलाइन फार्मेसी नेटमेड्स शामिल है जो पैथोलॉजी सर्विसेज देती है। इसके लिए उसने थायरोकेयर जैसी कई कंपनियों के साथ करार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *