Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ खोला नया मोर्चा

कीव: 9 मई को रूस ने विक्ट्री डे मनाया। इसके बाद उसने 10 मई को यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। रूसी सेना ने उत्तरी यूक्रेन के अंदर दो सीमा पार हमले किए हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे जवाबी कार्रवाई की नई लहर कहा है। CNN ने यूक्रेनी सूत्र की रिपोर्ट में कहा कि रूसी सैनिक वोवचांस्क शहर की ओर कम से कम एक किलोमीटर तक घुस आए। रूस ने 10 किमी अंदर जाकर एक बफर जोन बनाया है, ताकि युद्ध के दौरान रूसी इलाकों को सुरक्षित रखा जा सके। एक अन्य सूत्र ने कहा कि वोवचांस्क शहर से 75 किमी दूर क्रास्ने गांव में भी 5 किमी तक सेना घुस आई। चार रूसी बटालियन के करीब 2000 सैनिकों ने हमला बोला। हालांकि क्रास्ने में हुए हमले की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *