रूस के पूर्वी क्षेत्र कामचटका आइलैंड में पिछले हफ्ते आए 8.8 तीव्रता के भूकंप से यहां मौजूद एक एटमी पनडुब्बी ठिकाने को नुकसान पहुंचा
रूस के पूर्वी क्षेत्र कामचटका आइलैंड में पिछले हफ्ते आए 8.8 तीव्रता के भूकंप से यहां मौजूद एक एटमी पनडुब्बी ठिकाने को नुकसान पहुंचा है। यह भूकंप दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप था।
प्लैनेट लैब्स नाम की एक सैटेलाइट इमेजिंग कंपनी की तस्वीरों में दिखाया गया है कि अड्डे पर मौजूद एक फ्लोटिंग पियर्स (तैरता हुआ घाट) को नुकसान पहुंचा है। पियर्स का एक हिस्सा अपने बेस से टूटकर अलग हो गया है।
हालांकि, सैटेलाइट तस्वीरों में किसी और बड़े नुकसान का कोई सबूत नहीं मिला है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है।
बुधवार को आए इस भूकंप ने फ्रेंच पोलिनेशिया और चिली तक सुनामी की चेतावनी जारी कर दी थी। इसके बाद कामचटका के सबसे एक्टिव ज्वालामुखी में विस्फोट भी हुआ था।
