फिलीपींस के राष्ट्रपति रोमुआल्डेज मार्कोस जूनियर भारत के 5 दिन के राजकीय दौरे पर
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोमुआल्डेज मार्कोस जूनियर भारत के 5 दिन के राजकीय दौरे पर हैं। उन्होंंने मंगलवार को PM मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की।
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पीएम मोदी ने पहलगाम हमले की निंदा और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े रहने के लिए फिलीपींस को शुक्रिया कहा।
इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते (MOUs) साइन हुए। दोनों नेताओं ने एक डाक टिकट भी जारी किया।
