विदेश

रूस से हर दिन 17 लाख बैरल तेल खरीदता है भारत

यूक्रेन युद्ध से पहले भारत रूस से सिर्फ 0.2% तेल इंपोर्ट करता था। मई 2023 तक यह बढ़कर 45% (20 लाख बैरल प्रतिदिन) हो गया, जबकि 2025 में जनवरी से जुलाई तक भारत हर दिन रूस से 17.8 लाख बैरल तेल खरीद रहा है। पिछले दो साल से भारत ने हर साल 130 अरब डॉलर से ज्यादा का रूसी तेल खरीदा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत का रूसी तेल खरीदना दोनों देशों के लिए फायदेमंद रहा है। रूस अपना क्रूड ऑयल यूरोपीय यूनियन की तरफ से तय 60 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर बेचता था, लेकिन 2022 में यूक्रेन वॉर के बाद से भारत इसे छूट पर खरीदता है।

इसके बाद भारतीय रिफाइनरी कंपनियां इसे प्रोसेस करके यूरोप और अन्य देशों ने बेच देती हैं। इसके साथ भारत को अपनी घरेलू जरूरतों के लिए भी सस्ता तेल मिल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *