Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम से उपजा विवाद, सरोज पांडेय को EC का नोटिस

रायपुर: कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सरोज पांडेय की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारतीय चुनाव आयोग ने सरोज पांडे को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने सरोज पांडे को सोमवार 29 अप्रैल तक इस मामले में जवाब देने को कहा है। कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी की सरोज पांडेय का मुकाबला कांग्रेस की ज्योत्सना महंत से है। दरअसल, बहुप्रसिद्ध कथावाचक बागेश्वर बाबा की कथा के दौरान उन्होंने बीजेपी के गमछे भक्तों को पहनाए थे।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एकदिवसीय रामकथा का आयोजन छतीसगढ़ के गोद्रीपारा में आयोजित की गई थी। इसी कार्यक्रम के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मौजूद श्रद्धालुओं और आगंतुकों को अपनी पार्टी के गमछे बांटे और पहनाए। निर्वाचन आयोग के उड़नदस्ता और वीडियो निगरानी दल की वीडियोग्राफी में यह पाया गया की भक्तों को गमछे पहनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *