Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

CBI ने शुरू की भुवनेश्वर साहू के हत्या की जांच, विधायक पिता को मिलेगा न्याय, सीएम ने कही बड़ी बात

रायपुर: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पिछले वर्ष हुई 22 वर्षीय युवक भुवनेश्वर साहू की हत्या मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। घटना के बाद राज्य की पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था सभी आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद राज्य सरकार ने केंद्रीय एजेंसी से मामले की जांच करने का अनुरोध किया था। 25 अप्रैल को प्राप्त छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध और 26 अप्रैल को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना पर सीबीआई ने राज्य के बेमेतरा जिले में युवक की हत्या के संबंध में 12 आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को फिर से मामला दर्ज किया है।

बयान में कहा गया है कि इसके साथ ही सीबीआई ने पिछले साल आठ अप्रैल को बेमेतरा जिले के साजा पुलिस थाने में 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। मामले के अनुसार एक गांव (बीरनपुर) के सातवीं-आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल से लौट रहे थे तब एक समुदाय के लड़कों ने उनकी पिटाई कर दी, जिस पर गांव में बैठक हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *