देशफीचर्ड

कठुआ में पाकिस्तानी आतंकी के बैग से बरामद हुआ चॉकलेट, ग्रेनेड और एक लाख रुपए

जम्मू कश्मीर के कठुआ में चल रही मुठभेड़ से एक बड़ी खबर आ रही है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकी के पास से बड़ी मात्रा में नकदी और ग्रेनेड बरामद हुआ है। इसके साथ ही एक लाख रुपए की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जिस तरह से आतंकी के पास नकदी मिली है। इससे साफ संकेत है कि वह आगे के लिए यात्रा करने की तैयारी में थे।
इसके साथ ही वह भारत के अन्य किसी आंतरिक इलाके में आतंकी गति​विधि को अंजाम देने की तैयारी में थे लेकिन इससे पहले ही भारतीय सेना ने उन्हें 72 हूरों के पास भेज दिया है। फिलहाल कठुआ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है। लश्कर ए तैयबा के इन खूंखर आतंकियों ने एसएसपी और डीआईजी की गाड़ियों पर भी गोलियां बरसाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *