फीचर्डविदेश

नवाज शरीफ चौथी बार बनेंगे पीएम

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को दावा किया है कि अगर उनकी पार्टी को संसदीय चुनाव में बहुमत मिलता है तो उनके बड़े भाई नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को दोहराया कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता नवाज शरीफ चौथी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। 74 वर्षीय नवाज शरीफ ने 1990 में पद संभाला था, लेकिन तीन साल बाद भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा। इससे शरीफ के राजनीतिक करियर को प्रभावित किया। हालांकि, वह 1997 में दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में लौटे, लेकिन जनरल परवेज़ मुशर्रफ के नेतृत्व में सैन्य तख्तापलट के बाद 1999 में उन्हें बाहर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *