एक झटके में Amazon और Google से आगे निकली यह कंपनी
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया दुनिया की पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। मंगलवार को कारोबार के दौरान एक समय यह ऐमजॉन के साथ-साथ गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट से भी आगे निकल गई थी। लेकिन दिन की ट्रेडिंग खत्म होने के बाद अल्फाबेट ने फिर बढ़त बना ली। लेकिन एनवीडिया जेफ बेजोस की कंपनी ऐमजॉन से आगे निकलने में कामयाब रही। मंगलवार के बंद भाव पर एनवीडिया का मार्केट कैप 1.781 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया और यह दुनिया की पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। इससे आगे अब माइक्रोसॉफ्ट, ऐपल, सऊदी अरामको और अल्फाबेट इंक रह गई हैं। इस साल कंपनी के मार्केट कैप में 650 अरब डॉलर की तेजी आई है जो दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के कुल मार्केट कैप से ज्यादा है। इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली इस कंपनी टेस्ला का मार्केट कैप 586.06 अरब डॉलर है।
