Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

करण भूषण के काफिले से हुए हादसे पर बोले बृजभूषण सिंह

भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में चल रही पुलिस एस्कॉर्ट लिखित एसयूवी से कुचलकर दो युवकों की मौत मामले में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सफाई पेश की। मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए बृजभूषण ने कहा कि दुर्घटना बेहद दुखद है, लेकिन इसकी जिम्मेदारी करण भूषण सिंह की नहीं है। इसकी जिम्मेदारी ड्राइवर लवकुश लेगा, जो गाड़ी चला रहा था। वह हाजिर हो चुका है।

बृजभूषण ने कहा कि करण के काफिले में चार-पांच गाड़ियां थीं। जब दुर्घटना हुई है तो मेरे बेटे की गाड़ी तीन किलोमीटर आगे जा चुकी थी। दुर्घटना के वक्त मृत युवक पहले एक महिला से टकराई, उसके बाद उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एसयूवी से टकरा गई। करण के काफिले की गाड़ी होने के सवाल पर बृजभूषण भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप ही फैसला कर लीजिए, अपराधी बना दो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *