सेबी ने 3 मर्चेंट बैंकरों के खिलाफ लिया एक्शन
नई दिल्ली: शेयर बाजार में पिछले दिनों कई कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हुए हैं। हाल के दिनों में आईपीओ लेकर आने वाली कंपनियों के सब्सक्रिप्शन में जोरदार उछाल देखने को मिला है। इन आईपीओ की लिस्टिंग शानदार रही है। शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने 3 मर्चेंट बैंकरों के खिलाफ एक्शन लिया है। सेबी इन मर्चेंट बैंकरों के खिलाफ जांच कर रही है। ये आईपीओ के दौरान सब्सक्रिप्शन के डेटा को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते रहे हैं। ऐसे सभी मर्चेंट बैंकरों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।
