Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

जका अशरफ का ऑडियो लीक, प्लान बनाकर बाबर से छीनी गई थी कप्तानी

कराची: पाकिस्तान में जहां हाल ही में कुछ नेताओं के बीच हुए गुप्त टेपों ने हंगामा मचाया था, वहीं पाकिस्तान क्रिकेट जगत भी इससे अछूता नहीं रहा। एक लीक हुए ऑडियो में कथित तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अंतरिम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ की आवाज है, जिसमें उन्होंने बाबर आजम को टीम के सभी प्रारूपों के कप्तान पद से हटाने की योजना का खुलासा किया है।

बाबर आजम ने भारत में विश्व कप में टीम लचर प्रदर्शन के बाद खुद ही कप्तान पद छोड़ने की घोषणा की थी। लेकिन लीक हुए ऑडियो से पता चलता है कि कैसे उनके इस्तीफे के लिए दबाव बनाने की परिस्थितियां तैयार की गई थीं। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रिकॉर्डिंग में वाकई में पीसीबी चीफ की आवाज है। दावा किया जा रहा है कि यह बातचीत उनके परिवार के एक सदस्य के साथ एक निजी चर्चा थी, जिसमें पीसीबी प्रमुख को शान मसूद और शाहीन शाह अफरीदी को क्रमशः टेस्ट और टी20 कप्तान के रूप में नियुक्त करने पर चर्चा करते हुए सुना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *