पाकिस्तान के पूर्व चीफ जस्टिस के घर पर ग्रेनेड से हमला, दो पुलिसकर्मी घायल
पाकिस्तान के पूर्व चीफ जस्टिस (CJP) साकिब निसार के लाहौर स्थित सरकारी आवास पर बुधवार की शाम को ग्रेनेड से जोरदार हमला हुआ। इस हमले में उनके आवास पर तैनात दो पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना के बाद साकिब निसार से एक लोकल टीवी चैनल ने फोन पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक कमरे में बैठे थे और तभी एक दिल दहला देने वाला विस्फोट हुआ। कुछ सेकेंड के लिए तो हम सकते में आ गए। उसके बाद मैं गैरेज तक पहुंचा तो वहां सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी घायल अवस्था में गिरे पड़े थे। सुरक्षाकर्मियों ने ही साकिब को बताया कि अज्ञात लोग घर की गैराज में ग्रेनेड फेंककर भाग गए।
पाकिस्तान के पूर्व चीफ जस्टिस साकिब निसार के घर पर बुधवार की शाम को ग्रेनेड से हमला किया गया। इस हमले के दौरान वहां तैनात दो पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। साकिब को इस बात का अंदेशा हो रहा है कि इस हमले के जरिए उन्हें कोई गहरा संदेश दिया जा रहा है। साकिब का नाम पहली बार 2017 में विश्वपटल पर सुर्खियों में आया था।
