जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लैंडमाइन विस्फोट, 1 सैनिक शहीद, 2 घायल
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा इलाके में लैंडमाइन ब्लास्ट हुआ है। इस धटना में एक जवान शहीद हो गया। साथ ही दो भारतीय जवान घायल हो गए। घायल दो जवानों में से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों का इलाज जारी है।
नियंत्रण रेखा पर कर रहे थे निगरानी
यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे 80वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड के तहत 17वीं सिख लाइट बटालियन की जिम्मेदारी के क्षेत्र (AOR) में फॉरवर्ड डिफेंस लाइन (FDL) से लगभग 300 मीटर की दूरी पर हुई। जब विस्फोट हुआ तब सेना के तीनों जवान नियंत्रण रेखा पर ड्यूटी कर रहे थे।
घायलों का चल रहा इलाज
विस्फोट के बाद धायल सैनिकों को तुरंत हवाई मार्ग से उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया। जहां एक गंभीर रूप से घायल जवान मौके पर ही शहीद हो गया। बाकी दो धायल जवानों को आनन-फानन में इलाज के लिए हवाई मार्ग के जरिए अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। सेना ने शहीद हुए जवान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। सेना ने अभी शहीद हुए जवान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।