लोकसभा में हुई सुरक्षा चूक पर पहली बार बोले पीएम मोदी, मंत्रियों को दिए अहम निर्देश

बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान हुई सुरक्षा चूक पर पीएम नरेंद्र मोदी की भी प्रतिक्रिया आई है। हालांकि, उन्होंने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से बयान तो नहीं दिया है, लेकिन गुरुवार सुबह मंत्रियों से इस मसले पर बात की। वहीं कर्नाटक कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि संसद की सुरक्षा के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति पहले भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के लिए उनके आईटी सेल में काम कर चुका है। कांग्रेस ने भाजपा सांसद के दफ्तर को सील करने की भी मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता एम. लक्ष्मण ने कहा कि दर्शक दीर्घा से मुख्य हॉल में कूदने वाला मनोरंजन भाजपा मैसूरु-कोडगु सांसद प्रताप सिम्हा का बहुत करीबी था। उसने मैसूरु, मदिकेरी और नई दिल्ली में उनके साथ बैठकें की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *