फीचर्डविदेश

बेंजामिन नेतन्याहू का बयान-‘युद्ध में जीत तक हमें कोई नहीं रोक सकता’

इज़रायल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच 7 अक्टूबर को शुरू हुए युद्ध की वजह से अब तक 18 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। गाज़ा के साथ ही आसपास के इलाकों में भी इस युद्ध की वजह से तबाही मची हुई है। 24 नवंबर से युद्ध पर पहले 4 दिन के लिए, फिर 2 दिन और फिर 1 दिन यानी कि एक एक हफ्ते का विराम विराम ज़रूर लगा पर उसके खत्म होने के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। युद्ध शुरू होने के बाद इज़रायली सेना ने फिर से तेज़ी से हमले शुरू कर दिए। बढ़ती तबाही के चलते दुनियाभर के कई देश इस युद्ध पर विराम लगाने की मांग उठा रहे हैं। यूनाइटेड नेशन्स की जनरल असेंबली UNGA में भी इस बारे में प्रस्ताव पेश किया गया, जिसे पास भी कर दिया गया। पर अब युद्ध के बारे में इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बड़ा बयान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *