Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

कोर्ट ने मास्टर माइंड ललित झा को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

संसद सुरक्षा चूक मामले में आरोपी और मास्टर माइंड ललित झा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी ललित झा को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस के वकील ने कोर्ट में बताया कि ललित झा को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि ललित झा मास्टर माइंड है इसलिए इसकी कस्टडी चाहिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश के पीछे कितने लोग थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ललित झा की 15 दिन की कस्टडी की मांग करते हुए कहा कि घटना के संबंधों में सबूतों के लिए कई राज्य जाना है और उसके मोबाइल को हासिल करना भी बहुत जरूरी है। इसके बाद कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड का आदेश दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *