Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत को लग सकता है तगड़ा झटका

टखने की चोट से उबर रहे भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए समय पर फिट होने की राह आसान नहीं होगी। शमी को 30 नवंबर को घोषित भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन इस 33 साल तेज गेंदबाज की उपलब्धता चोट से उनके उबरने पर निर्भर करेगी।

इस संदर्भ में अनुमान है कि शमी कप्तान रोहित शर्मा, सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली, साथी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और टेस्ट टीम के अन्य सदस्यों के साथ शायद दक्षिण अफ्रीका रवाना नहीं हो पाएंगे। इन सभी को शुक्रवार को जोहानिसबर्ग के लिए रवाना होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *