Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

रूसी अरबपतियों की संपत्ति सीज करेंगे बाइडेन

रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी अरबपतियों की संपत्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है। बाइडेन ने गुरुवार को व्हाइट हाउस के एक संबोधन में कहा कि हम अमेरिका में मौजूद रूसी अरबपतियों के लग्जरी होम और, याट को सीज कर देंगे, उनकी गलत कमाई भी हड़प लेंगे।

बाइडेन के मुताबिक, जब्त की गई संपत्ति को यूक्रेन के रिकंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए बाइडेन अमेरिकी संसद में एक प्रस्ताव भी पेश करने वाले हैं। बाइडेन ने अमेरिकी संसद से यूक्रेन के लिए सुरक्षा, मानवीय और आर्थिक सहायता में 33 बिलियन डॉलर की मंजूरी देने की भी बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *