शर्मनाक हार पर सूर्यकुमार यादव ने किसे बताया मैच का विलन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 भारतीय टीम 13.5 ओवरों में ही 154 रन लुटाते हुए घुटने टेक दिए। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 19.3 ओवरों में 7 विकेट पर 180 रन बनाए थे। उसके लिए सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के के दम पर 56 रन की पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह ने 39 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 68 रन ठोके। हालांकि, बारिश की वजह से डीएलएस नियम के अनुसार, 15 ओवरों में 152 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे साउथ अफ्रीका ने 13.5 ओवरों में ही पा लिया।
