फीचर्डविदेश

25 सैनिकों की मौत पर तिलमिलाया पाकिस्तान

 पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा सूबे के डेरा इस्माइल खान में आतंकवादी हमलों में 25 सैनिकों की मौत हुई है। ये मौतें तीन अलग-अलग आतंकवादी हमलों में हुई हैं। पाकिस्तानी सेना के प्रॉपगैंडा विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने सैनिकों की मौत की पुष्टि की है। आईएसपीआर का दावा है कि इन हमलों में 27 आतंकवादियों को भी मार गिराया गया है। इन हमलों की जिम्मेदारी तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (TJP) ने ली है। एक दिन में इतने बड़े पैमाने पर सैनिकों की मौत से पाकिस्तान बौखला गया है। उसने अफगानिस्तानी दूतावास के इंचार्ज को बुलाकर आतंकवादी हमलों पर तीखा विरोध जताया है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को भी दो टूक चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *