Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

दूसरे दिन ‘भैया जी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बनाई बढ़त

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘भैया जी’ उनके करियर की 100वीं फिल्म है। इस मूवी का उनके फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। मूवी लोगों को पसंद भी आ रही है। दो दिन में ‘भैया जी’ ने 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी कर ली है।

सैकनिल्क के हालिया आंकड़ों की मानें तो ‘भैया जी’ ने पहले दिन 1.35 करोड़ की कमाई कर खाता खोला था। इसके बाद दूसरे दिन मूवी की वीकेंड पर कमाई और बढ़ गई। शनिवार को ‘भैया जी’ ने 1.75 करोड़ रुपए का जबरदस्त कलेक्शन किया। दोनों दिनों का कलेक्शन मिलाकर बात करें तो मनोज बाजपेयी की मूवी ने टोटल 3.1 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *