Google Analytics Meta Pixel
Monday, June 22, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

एक्सिस बैंक, इंडियन बैंक और फोर्स मोटर्स आज भर सकते हैं निवेशकों की झोली

घरेलू शेयर बाजार में दो दिन की रेकॉर्ड तेजी का सिलसिला मंगलवार को टूट गया। निवेशकों की मुनाफावसूली से बीएसई सेंसेक्स 377 अंक से अधिक लुढ़क गया। बुधवार को एक्सिस बैंक, विप्रो, इंडियन बैंक, फोर्स मोटर्स और शिल्पा मेडिकेयर के शेयरों में तेजी दिख सकती है। प्राइवेट इक्विटी फर्म Bain Capital से जुड़ी कंपनियां फ्रेश ब्लॉक डील के जरिए एक्सिस बैंक में 1.1 परसेंट हिस्सेदारी बेच सकती है। इसके लिए ऑफर फ्लोर प्राइस 1,109 रुपये प्रति शेयर हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डील 44.4 करोड़ डॉलर की हो सकती है। आईटी कंपनी विप्रो ने दुनिया की प्रमुख जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक RSA के साथ नया एग्रीमेंट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *