तीन में से दो सांसदों का इस्तीफा, अभी भी संसद सदस्य हैं मुख्यमंत्री की सबसे प्रबल दावेदार
रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में फिर वापसी हुई है। अब मुख्यमंत्री को लेकर रस्साकशी का दौर जारी है। कई नामों की चर्चा है, मगर फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 54 पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है और पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। अब रायपुर से लेकर दिल्ली तक मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी चर्चाएं जोरों पर है। राज्य में कई दिग्गज चुनाव जीते हैं और यही कारण है कि एक नहीं, कई नाम की चर्चा हर तरफ है।
राज्य में बड़े दावेदारों की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, गोमती साय, राम विचार नेताम, अरुण साव और विष्णु देव साय के नाम सबसे ऊपर चल रहे हैं। इसके साथ ही ओपी चौधरी को लेकर भी कयासबाजी जारी है।