रेवंत रेड्डी के तेलंगाना बनाम बिहार डीएनए बयान पर आया राजनीति में भूचाल

भारत की राजनीति में उत्तर बनाम दक्षिण का विवाद अक्सर उठ खड़ा होता है। ऐसा ही एक बार फिर से होता दिख रहा है। दरअसल यह बताया जा रहा है कि तेलंगाना की मुख्यमंत्री पद की आज शपथ लेने जा रहे कांग्रेस के नेता रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उनका डीएनए बिहार से है।इस बयान को लेकर भारत की राजनीति में उबाल पैदा हो गया है। बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने उनके बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि रेवंत की कुंठा का कोई इलाज नहीं है लेकिन मैं बिहार के डीएनए के बारे उनकी जानकारी दुरुस्त कर सकता हूं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने अपनी पार्टी का बचाव किया और कहा कि वह तेलंगाना के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की टिप्पणियों पर विश्वास नहीं करते हैं।

यह बताया जा रहा है कि रेवंत रेड्डी ने बिहार के डीएनए एवं कुर्मी जाति के संदर्भ में विवादित बयान दे दिया। इस बयान को लेकर बिहार के नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में आर्यभट्ट और सम्राट अशोक ने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती से ही बापू ने स्वतंत्रता के लिए सत्याग्रह किया। बिहार में लोकतंत्र की सबसे पहले नींव रखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *