Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

कर्नाटक का सीएम कौन बनेगा सिद्धारमैया या शिवकुमार

कर्नाटक चुनाव की मतगणना के बाद जिस तेजी से रिजल्ट आ रहा है। उससे यह साबित होता जा रहा है कि, कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस बहुमत पा जाएगी। पर अब एक सवाल है, जो सुर्खियां बन रहीं हैं कि, कर्नाटक का नया सीएम कौन होगा, सिद्धारमैया या शिवकुमार।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस पार्टी की नजरें अब सिर्फ इस बात पर टिक गई हैं कि, कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा। विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार सीएम पद के लिए सबसे आगे हैं। सीएम पद पर किस का चयन होगा इस फैसले के लिए दोनों आलाकमान की ओर देख रहे हैं। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल का जवाब देते हुए सिद्धारमैया ने शनिवार को कहाकि, आलाकमान नवनिर्वाचित विधायकों की राय लेगा। और उसी के अनुसार फैसला लिया जाएगा। आलाकमान द्वारा पर्यवेक्षकों को यहां भेजा जाएगा और बाद में परामर्श और उचित प्रक्रिया के बाद निर्णय लिया जाएगा। शिवकुमार ने यह भी कहा कि, आलाकमान फोन करेगा। सूत्रों ने बताया कि, शिवकुमार और सिद्धारमैया के लिए आलाकमान 50:50 के फॉर्मूले के साथ आ रहा है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए दांव बहुत बड़ा है। नया अपडेट यह है कि, रविवार को दोपहर 12 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। और वहीं बताएगा कौन होगा नया कर्नाटक सीएम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *