देशफीचर्ड

श्रीनगर में आतंकी ने कश्मीरी पंडित के स्टाफ को दुकान में घुसकर गोली मारी

घाटी में महीने भर बाद एक बार फिर आतंकियों ने टारगेट किलिंग शुरू कर दी है। श्रीनगर के बोहरी कदल इलाके में सोमवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने मोहम्मद इब्राहिम खान (45) को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल इब्राहिम को SMHS अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

SMHS अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. कंवलजीत सिंह ने बताया कि घायल इब्राहिम की हालत गंभीर थी। उनके सीने में बांईं ओर, और पेट में गोली लगी थी। इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पिछले 24 घंटे में आतंकियों के द्वारा किया गया यह दूसरा टारगेट अटैक है। इससे पहले रविवार को आतंकियों ने बटमालू एरिया में एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी थी।

माखनलाल बिंद्रू के रिश्तेदार हैं डॉ. संदीप मावा
इब्राहिम अष्टंगी बांदीपोरा के रहने वाले थे। वे एक कश्मीरी पंडित डॉ. संदीप मावा की दुकान में सेल्समैन का काम करते थे। बताया जा रहा है कि डॉ. संदीप मावा माखनलाल बिंद्रू के रिश्तेदार हैं। बता दें कि 5 अक्टूबर को आतंकियों ने माखनलाल बिंद्रू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकियों ने उन्हें मेडिकल स्टोर में घुसकर गोली मारी थी। माखनलाल बिंद्रू श्रीनगर के इकबाल पार्क इलाके के प्रतिष्ठित केमिस्ट थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *