Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

एग्जिट पोल के बाद भूपेश बघेल ने क्या कहा

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार की रामवन गमन पथ से लेकर गौठान तक की स्कीम को लेकर कहा गया कि वे सॉफ्ट हिंदुत्व की नीति अपना रहे हैं। क्या भूपेश बघेल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पिच पर खेल रहे हैं? इस पर NBT ऑफिस में एक चर्चा में भूपेश बघेल ने कहा कि राम RSS के नहीं हैं। बघेल ने कहा कि कांग्रेस के इतिहास को देखें तो आजादी की लड़ाई को महात्मा गांधी ने लीड किया। वह हमेशा रघुपति राघव राजा राम भजन गाते थे। उस वक्त RSS राम की बात नहीं करता था। 1980 के बाद वह राम की बात करने लगा। 1925 से लेकर 1980 तक राम कांग्रेस के पास थे तो हम उनसे अब क्यों दूर हों?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *