पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आकलन- कांग्रेस बहुमत के करीब
राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में अभी पांच दिन शेष हैं, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में फिर वापसी के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी पदाधिकारियों की अभी इस संबंध में बैठक नहीं हुई है, लेकिन पार्टी के वॉर रूम में प्रत्याशी और जिलों के नेताओं से सीटों को लेकर आकलन किया जा रहा है। मतदान समाप्ति के तत्काल बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी वॉर रूम पहंचे थे और प्रदेश में हुए मतदान का फीडबैक लिया था।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आकलन है कि प्रदेश में कांग्रेस की महिलाओं को लेकर आई योजनाओं और ओपीएस की वजह से करीब पन्द्रह लाख पार्टी को अधिक वोट मिले हैं। इससे कम-हार वाली सीटों पर भी पार्टी की स्थिति में सुधार आया है। इनका मानना है कि कांग्रेस लगभग बहुमत के करीब पहुंच रही है।