Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

85 फीसदी बढ़ी देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने इस साल धनतेरस पर 10,000 के करीब ई-कारें बिकने की संभावना जताई है। वहीं त्योहारी सीजन में इस साल कुल कारों की बिक्री 10 लाख का आंकड़ा पार कर सकती है।

देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में जबरदस्त तेजी आई है। वाहन डीलरों के संगठन फाडा की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में देशभर में 7,245 इलेक्ट्रिक कारें बिकीं, जो पिछले साल की समान अवधि से 85 फीसदी अधिक है। पिछले साल अक्टूबर में कुल 3,917 ई-कारें बिकी थीं। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को उम्मीद है कि इस साल 10,000 के करीब ई-कारें बिक सकती हैं। डीलरों के पास डिलिवरी के लिए लगभग 6,000 ईवी की एडवांस बुकिंग हुई थी। वहीं त्योहारी सीजन में इस साल कुल कारों की बिक्री 10 लाख का आंकड़ा पार कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *