बढ़ती जा रही है इंडिया गठबंधन में रार
लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए बनाए गए इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। गठबंधन में शामिल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच में रार खुलकर सामने आने लगी है। कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी ने पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान अपने चुनाव प्रचाार में ये वादा किया है कि अगर कांग्रेस राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतती है तो वह इन राज्यों में जातिगत जनगणना कराएगी।
वहीं, उनके वादें पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे झूठ का पुलिंदा बताने के साथ ही उन्हें कांग्रेस का इतिहास दिलाया है। बता दें कि राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को समाज का एक्स-रे बताया था।
