खेलफीचर्ड

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए न्यूजीलैंड ने बनाई ये रणनीति

वर्ल्ड कप 2023 में विजय रथ पर सवार भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। अब भारत की सेमीफाइनल में बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में न्‍यूजीलैंड से भिड़ंत होगी। इससे पहले न्‍यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने दावा किया है कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया घरेलू सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करने से घबराएगी। लेकिन, इसके साथ ही उन्‍होंने सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड की भारत के खिलाफ रणनीति को लेकर भी खुुलासा कर दिया है।

भारत वर्ल्‍ड कप 2023 में एकमात्र अजेय टीम के रूप में सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। लेकिन, अब भारत का सामना सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से है। लीग चरण में भारत ने न्यूजीलैंड को भी हरा चुका है, लेकिन नॉकआउट मैचों में इस टीम का रिकॉर्ड कीवी टीम के आगे थोड़ा कमजोर है। 2019 के वर्ल्‍ड कप सेमीफाइनल सहित अपने पिछले चार नॉकआउट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *